Deoghar : महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात पुरानी रूट से ही निकलेगी. इसका निर्णय डीसी मंजूनाथ भजंत्री, बाबा मंदिर कमेटी और शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की हुई संयुक्त बैठक में लिया गया. बैठक का आयोजन 9 फरवरी को स्थानीय परिसदन में किया गया. बैठक में जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे. महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है. बैठक की समाप्ति के बाद डीसी ने पत्रकारों से कहा कि शिव बारात पुराने रूट से ही निकलेगी. महाशिवरात्रि के अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की असुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा. संबंधित विभाग के अधिकारियों की महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी का निर्देश दिया गया है. बैठक के बारे में शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक झा ने कहा कि इस बार शिव बारात नई रूट से निकालने के बारे में सोचा गया था. बैठक में पुराने रूट से ही निकालने पर सहमति बनी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=549184&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर : 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए अभियान [wpse_comments_template]
देवघर : महाशिवरात्रि पर पुरानी रूट से निकलेगी शिव बारात-डीसी

Leave a Comment