Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : सावन की चौथी सोमवारी को कांवरियों से पट गई बाबा नगरी

Advertisement
Advertisement
दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, मोर्चा पर डटे रहे डीसी-एसपी
Deoghar : सावन की चौथी सोमवारी व मलमास की शिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ के दरबार में कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह सरकारी पूजा के बाद 4 बजे मंदिर का कपाट खुलते ही रविवार की रात 8 बजे से जलार्पण की कतार में लगे कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी. कतारवद्ध श्रद्धालुओं को पंडित शिवराम झा चौक से कोरिडोर होते हुए क्यू कांपलेक्स फुटओवर ब्रिज के रास्ते बाबा मंदिर के मंझला खंड में लाकर अरघा के माध्यम से बाबा पर जलार्पण कराया जा रहा है.

12 दिनों के बाद दिखी ऐसी भीड़

[caption id="attachment_716419" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Deo-0000-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बाबा पर जलार्पण को अतुक कांवरिये[/caption] सावन के पहले 15 दिनों तक कांवरियों की भीड़ से बाबा नगरी पटी रही लेकिन मलमास लगने का बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई थी. ऐसे में 31 जुलाई की सोमवारी पर जुटी भीड़ से यहां के पंडा, पुरोहितों, दुकानदारों व वाहन चालकों के साथ ही सेवा को आतुर शिविर संचालकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है.

देररात से भीड़ संभालने में जुटे रहे डीसी-एसपी

[caption id="attachment_716425" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/deo-new-DC-1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बाबा मंदिर में मोरचा संभाले उपायुक्त[/caption] इधर, कांवरियों की भीड़ को नियंत्रित करने व श्रद्धालुओं को बेहतर आतिथ्य उपलब्ध कराने को नए डीसी विशाल सागर देररात से ही डटे रहे. इस दौरान उन्होंने बाबा मंदिर सहित परित्राण कैंप, दुम्मा बॉर्डर, कांवरिया पथ, कोठिया टेंट सिटी, बाघमारा आईएसबीटी आदि का निरीक्षण कर कांवरियों से बातचीत भी की. दूसरी ओर नए पुलिस कप्तान अजीत पीटर डुंगडुंग भी देररात से ही कांवरियों की सुरक्षा में सक्रिय रहे.

गुलजार हुआ देवघर का बाजार

[caption id="attachment_716429" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Deo-555550-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> फुटओवर ब्रिज में लगी कांवरियों की कतार[/caption] मलमास की दूसरी सोमवारी पर सर्वाधिक श्रद्धालु यूपी, एमपी, बंगाल व राजस्थान से पहुंचे हैं. मान्यता है कि सोमवती त्रयोदशी के पावन बेला में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से पूरे शिव परिवार की पूजा हो जाती है. इस मुहूर्त में यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा को पूड़ी, रोट, नारियल, अन्न आदि का भोग अर्पित किया. माना जाता है कि श्रयोदशी के दिन बर्तन या गृहस्थी का सामान खरीदने से घर में सुख, समृद्धि व वैभव की प्राप्ति होती है इसलिए देवघर की पेड़ा, चूड़ा, चूड़ी, कपड़े आदि की दुकानों के साथ ही बर्तन और कपड़ों की दुकानें भी कांवरियों की भीड़ से गुलजार रहीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715523&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : बंगाल के कांवरिया की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही