Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : होली शबाब पर, रंग-गुलाल से सजा बाजार

Deoghar : देवघर में होली शबाब पर है. चौक-चौराहों पर होली के गीत बज रहे हैं. बाजार रंग, गुलाल, पिचकारी, मुखैटे समेत अन्य सामानों से सजा है. सुबह से शाम तक ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं. बाजार रंग-बिरंगे मुखौटे और पिचकारियों से भरा है. बच्चों को मुखौटे और पिचकारी खूब भा रहा है. मुखौटे की आकृति भूत-प्रेत, जानवर और कार्टून कैरेक्टर पर है. इसकी कीमत 10 से लेकर 100 रुपए तक है. बाजार में रंग व गुलाल के कई वैरायटी उपलब्ध हैं. हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा है. बाजार में तरह-तरह के पिचकारी उपलब्ध है. पिचकारियों के बीच ही बिन पिचकारी है. इसकी खासियत ये है कि इसमें रंग डालने के साथ-साथ इसे बजाया भी जा सकता है. सिगरेट पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध हैं. इसकी खासियत यह है कि इसका आकार सिगरेट की तरह नुकीला है. इसके अलावा म्यूजिक गन, एके-47 समेत अन्य किस्म की पिचकारयां भी बिक रही है. पिचकारियों के दाम 50 से लेकर 300 रुपए तक है. टावर चौक स्थित एक दुकानदार गोलू केसरी ने बताया कि बाजार पर महंगाई का असर तो है लेकिन बिक्री भी हो रही है. बच्चों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की पिचकारियां व मुखौटे मंगाए गए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571240&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही