Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : शिवगंगा में डूबने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरे की जान बची

Deoghar : शिवगंगा तालाब में स्नान करते वक्त डूबने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई तथा दूसरे श्रद्धालु को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया. दोनों श्रद्धालु 22 जनवरी की सुबह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले स्नान करने तालाब गए थे. मृतक का नाम बिहार के लखीसराय जिले के अभयपुर थाना क्षेत्र निवासी गौरव कुमार है. जीवित बचे श्रद्धालु जयशंकर भी लखीसराय जिले के अभयपुर थाना क्षेत्र का ही निवासी है. दोनों बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण करने लखीसराय से देवघर पहुंचे थे. एनडीआरएफ की टीम ने गौरव कुमार के शव को तालाब से काफी मशक्कत कर निकाला. डूबने की सूचना पाकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों श्रद्धालुओं के लक्षण से लगा कि जैसे शराब का सेवन किया हो. दोनों तालाब में खतरा निशान से आगे जाकर स्नान कर रहे थे. इसी दौरान हादासा हुआ. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533406&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : बाबा मंदिर में श्रद्धालु को वीआईपी रास्ते से प्रवेश कराने का वीडियो वायरल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही