Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः सीएसपी संचालक से एक लाख 54 हजार रुपये की लूट, पुलिस पड़ताल में जुटी

Advertisement
Advertisement
Deoghar :  देवघर जिला के देवीपुर थाना क्षेत्र के कपसिया मोड़ पर स्थित सीएसपी संचालक से गुरुवार को अपराधकर्मियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधकर्मियों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को पिस्तौल दिखाकर एक लाख 54 हजार रुपये लूट लिये. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपराधकर्मियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-5-lakh-looted-in-broad-daylight-from-bccl-worker/">धनबाद

: बीसीसीएल कर्मी से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट मालूम हो कि हाल के दिनों में देवघर और आसपास के क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां बढ़ी है. हालांकि पुलिस इसे नियंत्रित करने का दावा करती है. लेकिन इस मामले में उसे सफलता नहीं मिली है.साइबर अपराध के मामले में भी  देवघर का नाम जामताड़ा के बाद लिया जाता है. झारखंड के देवघर जिले से  पिछले दो साल में एक हजार से अधिक साइबर अपराधकर्मी  गिरफ्तार किये गये हैं और उनसे लाखों रुपये बरामद भी किये गये हैं. रांची">https://lagatar.in/ranchi-robbery-from-jewelery-shop-in-lalpur-criminals-absconding-with-gold/">रांची

की ज्वेलरी दुकान में लूट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही