Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : मोहनपुर में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

Advertisement
Advertisement

रंगा मोदीचक गांव की घटना, शव पाइपलाइन के समीप से बरामद

Deoghar : मोहनपुर थाना क्षेत्र के रंगा मोदीचक गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति किशोर यादव की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को हल्दिया बरौनी पाइप लाइन के समीप फेंक दिया गया. पुलिस ने 27 जुलाई को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया. पुलिस की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि गांव में उनलोगों के साथ काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था. 4 दिन पहले किशोर यादव ने उक्त जमीन की जुताई की थी. इसके बाद यह घटना घट गई. कुछ दिन पहले भी गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी. उनलोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी. जिसकी शिकायत परिजनों ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर की थी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dalit-girl-stripped-naked-beaten-tied-to-tree-in-saria/">गिरिडीह

: सरिया में दलित युवती को निर्वस्त्र कर पीटा, पेड़ से बांधा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही