Search

 
 
 

देवघर :  डबल डोज टीका लेने वालों को ही बाबा मंदिर में प्रवेश की अनुमति : उपायुक्त

 
Deoghar  :  सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आने वाले मकर संक्रांति के अवसर पर बाबा मंदिर में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया. उपायुक्त ने मकर संक्रांति को लेकर बाबा मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि कोविड नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन के साथ डबल डोज लेने वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. साथ ही डबल डोज टीकाकरण से संबंधित प्रमाणपत्र का हार्ड या सॉफ्ट कॉपी श्रद्धालुओं को अपने साथ लाना होगा, तभी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी.

जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिले

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिले. उन्होंने श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैट टेस्टिंग की व्यवस्था के अलावा थर्मल स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्दश संबंधित अधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने मकर संक्रांति, 2022 के शुभ अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि व्यवस्था संधारण एवं भीड़ नियंत्रण हेतु दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-104-corona-infected-found-210-discharged/">धनबाद:

104 कोरोना संक्रमित मिले, 210 हुए डिस्चार्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही