Search

 
 
 

देवघर : विश्व स्तनपान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

 
 Deoghar : मधुपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में 5 अगस्त को सप्ताहव्यापी विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) परमेश्वर कुशवाहा ने सेविकाओं द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस मनाया जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रमों का आयोजन कर माताओं को संदेश दिया जा रहा है कि शिशु को सिर्फ अपना दूध पिलाएं. इससे बच्चा स्वस्थ रहेगा तथा कुपोषण का शिकार नहीं होगा. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, निवेदिता नटराज,  सालोंती हेंब्रम, सेविका संगीता देवी, रेखा कुमारी, ममता रानी, आभा देवी, अनीता कुमारी, सरिता कुमारी, उषा देवी, अनीता ठाकुर, नूतन कुमारी, रूबी देवी मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380084&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : कांवरियों की पीड़ा सुनकर डीसी पूछ बैठे किस राजनीतिक दल से है ताल्लुक? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही