Search

देवघर : पेंटिंग/पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कल, मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

Deoghar : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर के निर्देश पर जिले में शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 01 अप्रैल (सोमवार) को पेटिंग/पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन जलसार पार्क में सुबह 10:30 बजे से किया जायेगा. इसके अलावा लोकसभा आम चुनाव को लेकर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में जिलावासियों के साथ-साथ 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं व युवा मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा. वहीं आयोजित पेंटिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से मोमेंटो, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/lord-ram-also-followed-the-rules-and-regulations-of-war-kalpana-soren/">भगवान

राम ने भी युद्ध के नीति-नियमों का पालन किया था : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp