Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : बाबा भोलेनाथ व पार्वती मंदिर के गुंबद से उतारे गए पंचशूल

Deoghar : शिवरात्रि पूर्व बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती मंदिर के गुंबद से 16 फरवरी को पंचशूलों को उतारा गया. उतारे जाने के बाद दोनों पंचशूलों की सफाई होगी. महाशिवरात्रि के दिन विधि विधान से पूजन कर पुन: पंचशूलों को दोनों मंदिर के गुंबद पर स्थापित कर दिया जाएगा. पंचशूल उतारे जाते समय सदियों से चले आ रहे विधि विधान का पालन किया गया. बाबा मंदिर और मां पार्वती मंदिर एक ही परिसर में है. दोनों मंदिरों का मुंह आमने-सामने है. दोनों मंदिरों के गुंबद से धागा बंधा रहता है, जिसे गठबंधन कहते हैं. दोनों मंदिर के गठबंधन को अलग किया गया. गठबंधन अलग किए जाने के बाद ही पंचशूल उतारने का विधान है. पंचशूल उतारे जाने का क्षण अलौकिक था. मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे. श्रद्धालु हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे. पंचशूल उतारे जाने के बाद हजारों भक्तों ने दर्शन किए. 18 फरवरी को पंचशूल की पूजा करने के बाद पुन: दोनों मंदिर के गुंबद पर स्थापित कर दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=556114&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : महाशिवरात्रि के दिन बाबा मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रहेगा प्रतिबंध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही