Deoghar : महाशिवरात्रि पूर्व बाबा मंदिर प्रांगण में भगवान गणेश व संध्या मंदिर के गुंबद से 10 फरवरी को पंचशूल उतारा गया. 16 फरवरी को बाबा मंदिर और माता पार्वती मंदिर के गुंबद पर स्थापित पंचशूल को उतारा जाएगा. पंचशूलों की साफ-सफाई के बाद विधि विधान से पूजा होगी. महाशिवरात्रि के दिन पंचशूलों को फिर गुंबद पर स्थापित किया जाएगा. महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है. महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण करने लाखों श्रद्धालु देवघर आते हैं. दिन-रात उत्सव का माहौल रहता है. रात में विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550030&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर : महाशिवरात्रि पर पुरानी रूट से निकलेगी शिव बारात-डीसी [wpse_comments_template]
देवघर : गणेश व संध्या मंदिर के गुंबद से उतारा गया पंचशूल

Leave a Comment