Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः दुकान में चोरी कर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ा

Advertisement
Advertisement
Deoghar: दुकान का ताला तोड़कर कैश और सामान की चोरी कर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने दबोच लिया. इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा गांव का मामला है. यहां चार दुकानों में बीती रात चोरी हो गई. इतने में दुकान मालिक कंटू दास जग गए. बाहर निकले तो देखा चार युवक चोरी कर भाग रहे थे. कंटू ने शोर मचाकर लोगों को जुटाया. इसके बाद लोग पहुंचे और खदेड़कर दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अन्य चोरों की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि दुकान का ताला तोड़कर आठ हजार रुपये और अन्य सामान की चोरी की गई है. इसे भी पढ़ें- यूरोपियन">https://lagatar.in/european-union-gives-24-hour-ultimatum-to-facebook-and-insta-asks-them-to-remove-hamas-supported-posts/">यूरोपियन

यूनियन ने Facebook और Instagram को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, हमास समर्थित पोस्ट हटाने को कहा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही