Search

 
 
 

देवघर : गरभुवाडीह के लोगों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का दिया नारा, एक घंटा बाद शुरू हुआ मतदान

 
Mohanpur (Deoghar) : देवघर जिले के मोहनपुर क्षेत्र के गरभुवाडीह के ग्रामीणों ने `रोड नहीं तो वोट नहीं` का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार किया था. इसकी सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह कुंडा थाना की पुलिस गांव स्थित बूथ पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया-बुझाया. लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. रोड नहीं, तो वोट नहीं का नारा भी लगाते रहे. उनका कहना था कि यह वर्षों पुरानी उनकी मांग है. हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है. प्रशासन के समझाने के बाद ग्रामीण वोट देने के लिए तैयार हुए . इस बूथ पर करीब एक घंटा विलंब से सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही