Search

देवघर : सरकारी अधिकारियों और विधायक से नाखुश हैं शुगरदेही पंचायत के लोग, नहीं मिल रहा योजना का लाभ

जीतन कुमार Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के शुगरदेही पंचायत में रह रहे सैकड़ों लोगों को आज तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. इस पंचायत में रहने वाले लोगों का जीवन पूरी तरह से खेती और मजदूरी से चलता है. सरकारी योजना नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें -परेड">https://lagatar.in/parade-and-tableaux-will-be-celebrated-republic-day-cultural-program-canceled/17119/">परेड

और झांकियां निकालकर मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया रद्द

चुनाव से पहले विधायक ने किया था वादा

पंचायत के मोहल्लों का रास्ता इतना खराब है कि बारिश के दिनों में लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है, जगह-जगह पर पानी जमा हुआ होता है. पक्का रास्ता नहीं होने की वजह से मिट्टी दलदल हो जाती है. रास्ते को लेकर यहां के विधायक नारायण दास ने चुनाव लड़ा था. विधायक ने चुनाव से पहले यहां के लोगों से वादा किया था कि चुनाव जीतते ही पूरे गांव में सड़क का निर्माण करवा जायेगा. लेकिन चुनाव खत्म हुए 1 वर्ष से अधिक हो जाने के बाद भी गांव के सड़क की हालत जस कि तस बनी हुई है. ऐसे में गांव के लोग खुद का ठगा हुआ महसूस कर रहे है.

सिर्फ कागज पर ही होता है काम

स्थानीय निवासी लाला चरण चौधरी ने कहा कि गांव की सड़को के लिए कागजी कार्रवाई तो हुई है. लेकिन अभी तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है. कागजी कार्रवाई के बाद सरकारी अफसर फाइलों को दबा कर बैठ जाते है. जिसकी वजह से सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें -धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-criminal-absconded-with-rs-3-60-lakh-from-the-vehicle-of-businessman-who-came-to-the-temple/17113/">धनबाद:

अपराधी मंदिर आये व्यवसायी के वाहन से 3.60 लाख रुपये लेकर हुए फरार

5 साल सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने का भी नहीं हुआ कोई फायदा

लोगों ने बताया कि गांव में एक 75 वर्षिय महिला रहती है जिसे अभी तक वृद्धा पेंशन नहीं दिया गया है. महिला बोल नहीं पाती है और अस्थमा की मरीज भी है लेकिनव पेंशन नहीं मिलने से उसे इलाज करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने बताया कि महिला पिछले 5 साल से सरकारी ऑफिसों की चक्कर काट रही है. लेकिन कोई भी अधिकारी आज तक उसकी समस्या का हल नहीं निकाल पाये है. इसे भी पढ़ें -खूंटीः">https://lagatar.in/khuti-dgp-mv-rao-holds-a-meeting-on-crime-control-gave-many-instructions/17112/">खूंटीः

DGP एमवी राव  ने क्राइम कंट्रोल पर की बैठक, दिए कई निर्देश

बेटे पर निर्भर रहने का रत्ना देवी है मजबूर

इसी मोहल्ले के 60 वर्षीय रत्ना देवी भी रहती है जिसका पति काफी समय पहले उसे छोड़ कर चला गया है लेकिन उसे भी अभी तक विधवा पेंशन नहीं मिल पाया है जिसे उसे पूरी तरह अपने बेटे में निर्भर रहना पड़ रहा है. बेटा भी कोई अच्छा काम नहीं करता है, दिहाड़ी मजदूर करके अपनी मां और परिवार का भरण पोषण करता है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/kanakani-will-increase-with-mist-in-jharkhand-from-january-13-minimum-mercury-will-fall-from-8-to-9-degrees/17110/">झारखंड

में 13 जनवरी से धुंध के साथ बढ़ेगी कनकनी, 8 से 9 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम का पारा

जैसे तैसे जीवन जीने को है मजबूर

स्थानीय लोगों से बात करते ऐसा लगता है कि इस गांव के लोगों को सरकारी अधिकारी और वर्तमान विधायक से सिर्फ निराशा ही मिली है. लोग मेहनत करके जैसे तैसे अपना जीवन बिताने के लिए मजबूर है इसे भी पढ़ें -रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-tilaiyas-harsh-arrested-in-ohe-wire-theft-case-of-railway/17107/">रामगढ़:

 रेलवे की ओएचई तार चोरी के मामले में तिलैया का हर्ष गिरफ्तार

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//