Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह पर रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल पर पौधरोपण

Deoghar : रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की देवघर शाखा की पहल पर 28 जनवरी को 100 पौधरोपण किया गया. पौधे रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ परिसर में ही लगाए गए. बेलूरमठ से आए रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी गिरीशानंद महाराज ने बेल के पौधे लगाए. पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण किया जाना जरूरी है. हमलोग जो पौधे लगाते हैं उसकी उसकी रक्षा का भी प्रण लेना चाहिए. एसडीओ दीपांकर चौधरी ने चंपक का पौधा लगाया. कहा कि कुदरत और इंसान के बीच गहरा रिश्ता है. पौधों से पेट भरने के लिए फल, सब्जियां व अनाज मिलता है तथा तन ढ़कने के लिए कपड़ा. सांस लेने के लिए ऑक्सीजन पेड़-पौधों से ही मिलती है. मौके पर जयंत आनंद, जितेश, पीयूष जायसवाल, निरंजन कुमार सिंह समेत रामकृष्ण मिशन के सन्यासी और विद्यापीठ के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=538707&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, पारसनाथ के लिए हुए रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही