Search

चैती छठ, ईद और रामनवमी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर देवघर पुलिस की कड़ी नजर

Deoghar : आगामी चैती छठ, ईद-उल-फितर और रामनवमी पर्व को लेकर जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए देवघर पुलिस ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक जानकारी या भड़काऊ पोस्ट साझा करने से बचें.
 
LAGATAR NEWS

पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर सेल की विशेष टीम लगातार नजर रख रही है. त्योहारी सीजन के दौरान यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

देवघर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भड़काऊ पोस्ट करना, गलत सूचना फैलाना या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करना दंडनीय अपराध है. ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेशों पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं. यदि सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

पुलिस ने कहा कि जनता के सहयोग और सतर्कता से ही जिले में शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखा जा सकता है. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही