Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : पुलिस ने 11 साइबर ठगों को 22 मोबाइल समेत किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Deoghar : पुलिस को 11 शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. देवघर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को इन साइबर ठगों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. साइबर ठगों को दबोचने के लिए पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह जामुना के नेतृत्व में टीम बनी. उस टीम ने सारठ और देवीपुर थाना क्षेत्र से इस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया.

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर करता था ठगी

गिरफ्तार साइबर ठग बैंक ग्राहकों से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पैन नंबर लिंक करने के नाम पर खाता खोलने का झांसा देकर ठगी करता था. इसके अलावा बैंक ग्राहकों को मोबाइल से फोन करता था कि मैं बैंक अधिकारी बोल रहा हूं, आपका एटीएम बंद है इसे चालू करवाने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जा रहा है. एटीएम चालू करने के लिए कृपया भेजे गए ओटीपी बताएं. ग्राहक जैसे ही ओटीपी भेजते उसके बैंके खाते से रुपए की निकासी हो जाती. गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल, 35 सीम, 7 रेडियम, एक लैपटॉप, चार पासबुक, चार चेक बुक और एक चार पहिया वाहन समेत नगद 32 हजार रुपए बरामद की. यह भी पढ़ें : जस्ट">https://lagatar.in/ground-dialogue-held-in-bermo-regarding-just-transition/">जस्ट

ट्रांजिशन को लेकर बेरमो में जमीनी संवाद आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही