Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद

Advertisement
Advertisement
Deoghar : जिले के साइबर थाना पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी 4 दिसंबर को पत्रकार वार्ता में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने दी. उन्होंने कहा कि पांचों साइबर अपराधी मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटांड़ और सारवां थाना क्षेत्र के चरघरा के रहने वाले हैं. पांचों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल, 24 सिम कार्ड, 1 पासबुक, 4 एटीएम कार्ड, 1 मोरफो मशीन, 1 वोटर कार्ड और 1 पैनकार्ड जब्त की. पांचों के नाम ये हैं- 21 वर्षीय आनंद मंडल, 35 वर्षीय राजेश मंडल, 19 वर्षीय प्रदीप दास, 24 वर्षीय अरुण दास और 30 वर्षीय नुनदेव दास. पुलिस पांचों से गहन पूछताछ कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=212475&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : छापेमारी में  41 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही