Search

 
 
 

देवघर पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

 
Deoghar: पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. सभी चारों साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के डोमाघाघर जंगल और मधुपुर थाना क्षेत्र के कालीमंडा के पास से हुई है. जिनमें शंकर कुमार सिंह, छोटू कुमार, जितेंद्र कुमार और अफरोज अंसारी शामिल है. इनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल, आठ सिम कार्ड और बीस हजार रुपये बरामद किये हैं. इन लोगों के द्वारा अन्य स्थानीय साइबर ठगों का पैसा अपने बैंक खाते में मंगाकर कर कमीशन लेकर पैसा निकालते थे. इसके अलावा इनके द्वारा फोन पे, पेटीएम का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का काम करते थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-apr-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 APR।।उलगुलान रैलीः भिड़े कांग्रेस-राजद कार्यकर्ता।।रैली में गठबंधन दलों ने दिखायी ताकत।।बीजेपी ने सात मोर्चों पर झोंकी ताकत।।शाह ने याद दिलाया बिहार में ‘जंगल राज’।।कांग्रेस ने देश को किया खोखला-पीएम।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही