Search

 
 
 

देवघर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

 
Deoghar : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. उमेश यादव नामक व्यक्ति ने जसीडीह थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में एसपी के निर्देश पर जसीडीह थाना प्रभारी रवि ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश यादव को साक्ष्य के साथ विधिवत रूप से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. देवघर पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : 13">https://lagatar.in/all-schools-will-open-from-class-kg-onwards-from-may-13-classes-will-run-at-pre-determined-time/">13

मई से कक्षा KG से खुल जाएंगे सभी स्कूल, पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी क्लास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही