Search

 
 
 

देवघर : बस स्टैंड के पास विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, हवलदार घायल

 
Deoghar : देवघर बस स्टैंड के समीप दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. हमले में नगर थाना के हवलदार विकास यादव घायल हो गए. उनके चेहरे पर गहरी चोट लगी है. उनकी नाक से खून निकल रहा था. घटना के बाद साथी पुलिस कर्मी उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. हवलदार ने बताया कि हमलावरों ने उनका हथिया भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए. हवलदार विकास यादव ने बताया कि बस स्टैंड के समीप दों पक्षों में विवाद हो गया था. सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. तभी एक युवक ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. उसने उनका हथियार भी छीनने का प्रयास किया, तभी और पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए, जिससे वह हथियार छीनने में सफल नहीं हो पाया. हमला करने वाले युवक का नाम मिथिलेश तुरी है. पुलिस उसे पकड़कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें : होलिका">https://lagatar.in/holika-dahan-on-13-march-and-holi-on-15-march/">होलिका

दहन 13 मार्च को और होली 15 मार्च को
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही