Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : अपराधियों के साथ पुलिस मुठभेड़ की जांच शुरू

Deoghar : 11 फरवरी की देर रात अपराधियों के साथ दो पुलिस जवानों की हुई मुठभेड़ की जांच शुरू हो गई है. मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए. दोनों जवान मछली कारोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात थे. 13 फरवरी को 9 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा करने पहुंची. टीम सुधाकर झा के दुकान और घर में गई. इसके अलावा टीम पप्पू सिंह के घर में भी गई. मुठभेड़ में पप्पू सिंह का हाथ होने की आशंका है. पप्पू सिंह आपराधिक पृष्ठभूमि का है. मछली कारोबारी की हत्या करने उनके गुर्गे आए थे. आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बचाव में पुलिस के दोनों जवानों ने भी गोलियां चलाई. गोली लगने से दोनों पुलिस जवान शहीद हो गए. मुठभेड़ में सुधाकर झा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले में डीआईजी ने पत्रकारों से कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बहुत जल्द मुठभेड़ की गुत्थी सुलझा ली जाएगी. डीआईजी खुद देवघर में कैंप किए हुए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551123&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : मृतक के परिजनों ने शव के साथ सड़क पर किया प्रदर्शन, यातायात बाधित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही