Deoghar: साइबर ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने साइबर गैंग के 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को इसे लेकर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने पीसी कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इन साइबर ठगों की गिरफ्तारी की गई है. इनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था. इन अपराधियों की गिरफ्तारी सारठ, मधुपुर, सारवां और पथरौल थाना क्षेत्र से की गयी है.
छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, बोलते थे कन्नड़ भाषा
साइबर ठगों के पास से कई सामान बरामद
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 17 मोबाइल, 30 सिम कार्ड, 12 एटीएम, 10 पासबुक, 4 चेकबुक और 34500 रुपया कैश बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम 27 वर्षीय रिंकु महरा, 23 वर्षीय मिथलेश महरा, 23 वर्षीय परिमल महरा, 19 वर्षीय प्रकाश महरा, 20 वर्षीय बास्की महरा, 19 वर्षीय कुंदन रजवार, 24 वर्षीय उदय शंकर राय, 27 वर्षीय अल्ताफ अंसारी, 28 वर्षीय शेर अली, 19 वर्षीय गयासुद्दीन अंसारी, 20 वर्षीय शबाब अंसारी और 22 वर्षीय विकास कुमार दास हैं. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-six-cyber-criminals-arrested-speaking-kannada-language/16338/">जामताड़ा:छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, बोलते थे कन्नड़ भाषा
Leave a Comment