Search

 
 
 

देवघर पुलिस को मिली सफलता, अंतर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

 
Deoghar :  देवघर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने गिरोह के दो अपराधी रतन कुमार और मो. शहनशाह को गिरफ्तार किया है. दोनों बिहार के मुंगेर जिला का रहने वाले हैं. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने बीते आठ अप्रैल को देवघर जिले के रांगा मोड क्षेत्र स्थित एक घर के बाहर से बोलेरो चोरी की थी. दोनों से पूछताछ करने पर अंतर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों का और उनकी निशानदेही पर घटना में शामिल स्वीफ्ट कार और चोरी की गयी बोलेरो बरामद की गयी है. बरामद दोनों वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था. इस कांड में शामिल अभियुक्तों की संलिप्ता कई कांडों में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही