Search

 
 
 

कुख्यात अपराधी ढिल्लन सिंह को देवघर पुलिस ने धर दबोचा

 
Deoghar : देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कुख्यात अपराधी ढिल्लन सिंह को देवघर से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. ढिल्लन सिंह मूल रूप बिहार के लखीसराय का रहने वाला है. लेकिन वर्तमान में वह देवघर में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. ढिल्लन सिंह बिहार और झारखंड के कई थानों में वांछित अपराधी रह चुका है. कुंडा और अन्य इलाकों में इसका कई वर्षों तक आतंक था. उस पर जमीन की अवैध खरीद बिक्री के अलावा कई अन्य संगीन मामले दर्ज हैं. लखीसराय में ढिल्लन सिंह पर दो हत्या के मामले भी चल रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही