Search

 
 
 

देवघर : एसबीआई शाखा में लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

 
Deoghar : देवघर पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रोहिणी शाखा से 4 लाख रुपए लूटकांड का उद्भेदन कर दिया है. लुटेरों ने विगत वर्ष 28 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया था. 9 जनवरी को सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने पत्रकारों से कहा कि जसीडीह थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह लुटेरों को पकड़ने की लगातार कोशिश कर रहे थे. तफ्तीश के दौरान लुटेरों का कनेक्शन बिहार के कटिहार से जुड़ा पाया गया. तत्काल पुलिस टीम छापेमारी करने कटिहार के लिए रवाना हुई.  कटिहार में कोढ़ा गिरोह के सदस्य के घर से 3 लाख 60 हजार बरामद हुए. हालांकि छापेमारी में कोई लुटेरा नहीं पकड़ा जा सका. सभी लुटेरे फरार हैं. लुटेरों की पहचान कर ली गई है. बहुत जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519785&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर शीतलहर की चपेट में, घर में दुबकने को लोग विवश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही