Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : पिपरा गांव में पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन

Deoghar : देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट के निर्देश पर मार्गोमुंडा थाना पुलिस ने 20 जनवरी को पिपरा गांव में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया. ग्रामीणों से थाना प्रभारी अनुरंजन समद ने कहा कि पुलिस लोगों से आपसी तालमेल स्थापित कर काम करेगी. पुलिस का काम लोगों की हिफाजत करना है. पुलिस से डरे नहीं, अपनी समस्याएं निसंकोच रखें. समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों को हैलो पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी. ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियां जैसे बाल विवाह, महिला उत्पीडन, डायन प्रथा,  दहेज उत्पीड़न से बचने को कहा. मौके पर एएसआई सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. थाना क्षेत्र के अन्य गांवों में भी पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=529487&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही