Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर पुलिस ने छापेमारी कर 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Deoghar: देवघर पुलिस ने छापेमारी कर 9 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सोमवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के धोबिया गली में गांजे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=QXkX-G2fG0M

भरत राउत के घर से मिला गांजा

एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि देवघर एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जसीडीह के धोबिया गली का एक व्यक्ति गांजा के कारोबार में शामिल है और उसके घर में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई. रविवार की शाम टीम बनाकर छापेमारी की गई. पुलिस ने भरत राउत के घर से 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-again-targeted-pm-modi-tweeted-july-is-gone-but-there-is-shortage-of-vaccine/121218/">राहुल

गांधी ने किया पीएम मोदी को टारगेट,  ट्वीट किया,  जुलाई चला गया है,  वैक्सीन की कमी नहीं गयी  

आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया

इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से गांजा तौलने के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले छोटा तराजू भी बरामद किया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि गांजा बिहार से लेकर देवघर लाया गया था. यहां इसे खपाने की तैयारी की जा रही थी. आरोपी द्वारा गांजा को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचा जाता था. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस आगे का कार्रवाई में लगी है. इसे भी पढ़ें- टोक्यो">https://lagatar.in/tokyo-olympics-pv-sindhu-lost-in-semi-finals-boxer-pooja-rani-and-atanu-also-lost-womens-hockey-team-in-quarterfinals/120929/">टोक्यो

ओलंपिक : PV Sindhu सेमीफाइनल में हारीं, बॉक्सर पूजा रानी, तीरंदाज अतनु भी हारे, महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही