Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः पुलिस का होटल में छापा, तीन युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

लिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात होटल में छापेमारी कर युवकों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन स्थित होटल शुभम वाटिका में अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात होटल में छापेमारी कर युवकों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.


गिरफ्तार आरोपियों में नेहाल मिश्रा, अंकित झा उर्फ बुशली (दोनों देवघर शहर निवासी) व दिलीप कुमार यादव (खपरोडीह, रिखिया थाना क्षेत्र) शामिल हैं. तीनों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने दी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही