Search

 
 
 

देवघरः पुलिस ने एक माह में चोरी हुए 121 मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को लौटाए

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद मोबाइलों में अधिकतर चोरी के मामलों से जुड़े थे, जबकि कुछ मोबाइल बाजार, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खो गए थे. बीते एक सप्ताह में ही 25 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए हैं.
 

Deoghar : देवघर पुलिस ने जिले में मोबाइल चोरी मामलों में कार्रवाई करते हुए एक माह में 121 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं. इस कार्रवाई से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं चोरी करने वालों के लिए यह कड़ा संदेश भी है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद मोबाइलों में अधिकतर चोरी के मामलों से जुड़े थे, जबकि कुछ मोबाइल बाजार, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खो गए थे. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई जांच व तकनीकी निगरानी के आधार पर मोबाइल रिकवरी संभव हो सकी. सभी थाना प्रभारियों ने मोबाइल की पहचान कर उन्हें सुरक्षित उनके मालिकों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई. बीते एक सप्ताह में ही 25 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए हैं.


इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है. जिला पुलिस का कहना है कि मोबाइल चोरी व गुम होने के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है. इसके लिए विशेष निगरानी टीमों को लगाया गया है, जो लगातार काम कर रही हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही