Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : पुलिस चौकीदार की गोली मारकर हत्या, डढ़वा नदी के किनारे शव बरामद

Deoghar : जसीडीह थाना के एक चौकीदार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनका शव जसीडीह थाना अंतर्गत डढ़वा नदी के किनारे 22 अप्रैल की सुबह बरामद किया गया. मृतक चौकीदार का नाम सिद्धेश्वर मिर्धा है. शव को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा. आनन-फानन में ग्रामीणों ने जसीडीह थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसी बीच खबर देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट तक पहुंची. खबर पाकर एसपी समेत एसडीपीओ पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी ने पत्रकारों से कहा कि मृतक के बारे में बिना जांच की टिप्पणी नहीं की जा सकती. पुलिस मामले को लेकर गंभीर है. हत्यारे को जल्द दबोच लिया जाएगा. चौकीदार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि चौकीदार को जानकारियां इकट्ठी करनी होती है. इस वजह से घूमना पड़ता है. मृतक यहां क्यों और कैसे आया यह जांच का विषय है? यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615410&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर: बड़ी मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज में उमड़ी भीड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही