Search

 
 
 

देवघर : नीति वैसी बने जिसपर विवाद न हो- सरयू राय

 
Deoghar : विधायक सरयू राय ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर परिसदन में पत्रकारों से कहा कि अभी कैबिनेट में प्रस्ताव पारित हुआ है. विधानसभा के पटल पर प्रस्ताव रखा जाना बाकी है. इस नीति को लेकर मैं अपनी राय जाहिर कर चुका हूं. स्थानीय नीति जैसी भी हो, उसे ठोक बजाकर लागू किया जाना चाहिए. स्थानीय नीति का सीधा संबंध नियोजन से है. नीति वैसी बने जो स्थाई हो तथा उसपर किसी तरह का विवाद न पैदा हो. लोक उपक्रम समिति के सभापति के तौर पर सरयू राय ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि सराकरी योजनाओं का क्रियान्वय सही तरीके से हो रहा है या नहीं तथा इसका लाभ लाभुकों को मिल रहा है कि नहीं, इसे लेकर बैठक की गई. पदाधिकारियों को योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने और योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी डॉ. ताराचंद ने उन्हें कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति से जुड़े मामलों, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, ग्रीन कार्ड समेत अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया. इसके अलावा उन्हें राजस्व भू हस्तांतरण से जुड़े मामले, समाज कल्याण, कल्याण छात्रावास, आवासीय प्रमाण पत्र की स्थिति से भी अवगत कराया गया. स्थिति से अवगत होने के बाद सरयू राय ने संबंधित अधिकारियों को योजना को लेकर निर्देश दिए. बैठक में अपर समाहर्त्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, श्रम अधीक्षक, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता समेत अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=423847&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : पचास हजार नगद समेत सात साइबर अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही