Search

 
 
 

देवघर : बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी, भोले बाबा की निकलेगी भव्य बारात

 
Deoghar : देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में महाशविरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है. मुख्य मंदिर समेत परिसर स्थित सभी मंदिरों का रंगरोगन कर आकर्षक ढंग से सजवाट की गई है. बुधवार को महाशिवरात्रि पर रात करीब 10 बजे बाबा की भव्य बारात निकलेगी, जिसमें भोलेनाथ दूल्हा बनेंगे. इसके बाद भेलेनाथ व माता पार्वती का विवाह होगा. इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन-अनुष्ठान होंगे. भोलेनाथ की चतुष्प्रहर पूजा की जाएगी. विवाह से पूर्व भोलेनाथ को गंगा जल, गुलाब जल व अलग-अलग मिट्टी के घड़े में रखे जल से स्नान कराया जाएगा. बाबा को दूल्हे की तरह सजाया जाएगा. मुख्य पुजारी सरदार पंडा बाबा की चतुष्प्रहर पूजा कराऐंगे. बिल्वपत्र से माता पार्वती को सिंदूर अर्पित करेंगे.

बुधवार की सुबह 4 बजे से होगा जलार्पण

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला मंगलवार को ही शुरू हो गया. बुधवार को तड़के मुख्य मंदिर में दैनिक पूजा के बाद सुबह 4 बजे से आम भक्तों का जलार्पण शुरू हो जाएगा, जो रात साढ़े 9 बजे तक जारी रहेगा. इस विशेष अवसर पर मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

शहर में की गई विशेष विद्युत सज्जा, जगह-जगह तोरण द्वार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/deo-1.jpg">

class="size-full wp-image-1018019 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/deo-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्र सहित शहर की मुख्य सड़कों के किनारे रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों से सजावट की गई है. जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/evening-flight-from-deoghar-to-delhi-will-also-start/">देवघर

से दिल्ली के लिए शाम की उड़ान भी होगी शुरू
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही