Search

 
 
 

देवघरः महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी जोरों पर, नगर आयुक्त ने शिव बारात मार्ग का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलने वाली शिव बारात के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 

Deoghar : बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने निगम की टीम के साथ शिव बारात मार्ग का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये. उनके साथ स्वच्छता, बिजली विभाग, जलापूर्ति, सिविल इंजीनियरिंग, प्रवर्तन एवं झाड़ी सफाई से जुड़े विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे.


नगर आयुक्त ने अधिकारियों को महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलने वाली शिव बारात के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मार्ग की समुचित सफाई, सड़कों व पेवर ब्लॉक की मरम्मत, नालियों को ढकने, मार्ग में बाधक पेड़ की डालियों की छंटाई, सी एंड डी व भवन निर्माण सामग्री हटाने पर जोर दिया. टावर चौक से आजाद चौक होते हुए बाबा मंदिर तक अतिक्रमण मुक्त मार्ग सुनिश्चित करने और स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.


निरीक्षण की शुरुआत केकेएन स्टेडियम से हुई, जो शिव बारात का मुख्य प्रारंभिक स्थल है. इसके बाद नगर आयुक्त के नेतृत्व में टावर चौक से बाबा मंदिर तक पदयात्रा कर पूरे मार्ग का जयाजा लिया गया. नगर आयुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि देवघर का महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है. नगर निगम की प्राथमिकता है कि शिव बारात मार्ग स्वच्छ, सुरक्षित व सुव्यवस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त, अभियंता, सिटी मैनेजर, सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही