Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर, 17 से उतारे जाएंगे पंचशूल

Deoghar : महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह होगा. देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर चल रही है. मंदिर की साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है. परिसर स्थित बाबा मंदिर, पार्वती मंदिर समेत सभी मंदिरों के शिखर पर लगे पंचशूल 17 फरवरी से उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी. महाशिवरात्रि के एक दिन पहले बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के मंदिर से पंचशूल उतारे जाएंगे. मंदिरों की साफ-सफाई के बाद पंचशूलों की विशेष पूजा कर उन्हें दोबारा शिखर पर लगाया जाएगा. बाबा मंदिर राजपुरोहित श्रीनाथ पंडित ने पंचशूलों को उतारने की तिथि की घोषणा कर दी है. पंचशूल उतारने के बाद बाबा को गठबंधन नहीं चढ़ेगा. श्रीनाथ पंडित के अनुसार,  सबसे पहले फाल्गुन क़ष्ण पक्ष पंचमी तिथि यानी 17 फरवरी को श्री गणेश मंदिर से पंचशूल उतारे जाएंगे. इसके बाद एक-एक करके सभी मंदिरों से पंचशूल उतारे जाएंगे. सबसे अंत में बाबा मंदिर व पार्वती मंदिर के पंचशूल फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि यानी 24 फरवरी सोमवार को उतारे जाएंगे. अगले दिन 25 फरवरी को विशेष पूजन के बाद सभी मंदिरों के शिखर पर पंचशूल पुन: लगाए जाएंगे. यह भी पढ़ें : महाकुंभ">https://lagatar.in/mahakumbh-dgp-said-learned-lesson-from-mauni-amavasya-accident-adopted-build-back-better-technique/">महाकुंभ

: डीजीपी ने कहा, मौनी अमावस्या के हादसे से लिया सबक, बिल्ड बैक बेटर तकनीक अपनाई
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही