Search

 
 
 

देवघर : प्रिंस कुमार को मैट्रिक परीक्षा में चौथा स्थान

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- जैक की मैट्रिक परीक्षा में किसान के बेटे प्रिंस कुमार ने पूरे राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है. प्रिंस कुमार देवघर जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत घोरलाश गांव का निवासी है. उसके पिता मनोहर राय और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की है. जसीडीह के पागलबाबा स्थित लीलानंद  उच्च विद्यापीठ के छात्र पिंस कुमार को 487 अंक अर्थात् 97.40 प्रतिशत अंक मिले. प्रिंस के पिता मनोहर राय साधारण किसान हैं. उसकी मां का निधन हो चुका है. तीन भाई-बहनों में प्रिंस कुमार सबसे बड़ा है. अपनी सफलता के बारे में प्रिंस ने कहा कि मन लगाकर पढ़ने से बेहतर रिजल्ट मिला है. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, परिवार के अन्य सदस्यों और स्कूल के शिक्षकों को दिया है. आगे की पढ़ाई कर उसकी तमन्ना इंजीनियर बनने की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335610&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : अमित सिंह हत्याकांड की जांच करने सीआईडी की फोरेंसिक टीम पहुंची कोर्ट परिसर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही