Search

 
 
 

देवघरः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकली शोभायात्रा

शोभायात्रा केंद्रीय कार्यालय  रिफ्यूजी कॉलोनी से निकलकर पानी टंकी मंदिर मोड़, मीना बाजार होते हुए सुभाष चौक पहुंची. यहां दोनों संगठनों के लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
 

Deoghar : देवघर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस मौके पर नेताजी सुभाष जागृति मंच व आजाद हिंद फौज ने भव्य शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा केंद्रीय कार्यालय  रिफ्यूजी कॉलोनी से निकलकर पानी टंकी मंदिर मोड़, मीना बाजार होते हुए सुभाष चौक पहुंची. यहां दोनों संगठनों के लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.


 कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण दास, आजाद हिंद फौज के अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती, कार्तिक चक्रवर्ती, अशोक कुमार, नेताजी सुभाष जागृति मंच के जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, संरक्षक दीपू झा,  नगर अध्यक्ष गौतम कर्मकार,  उत्तम राय, कृष्ण ठाकुर, संजय जायसवाल, कृष्ण गुप्ता, महेश दुबे, सुनील गुप्ता, मनोज कुमार, टीना दत्ता, मुनमुन बोस, सोनाली घोष, अभिजीत दे, उमेश हरि, रजत मुखर्जी, दिनेश यादव, समाजसेवी सूरज झा, रीता चौरसिया, रवि केसरी, अभय सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही