Search

 
 
 

देवघर : उत्पाद मंत्री बेबी देवी ने बाबा वैद्यनाथ की चौखट पर टेका मत्था

 
चुनाव जीतने के बाद बाबा के दरबार में फिर आऊंगी : बेबी
Deoghar : झारखंड सरकार की उत्पाद मंत्री बेबी देवी 6 जुलाई गुरुवार को सपरिवार बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची. यहां उन्होंने शीघ्रदर्शन का पास लेकर बाबा की पूजा की. इसके बाद उन्हें बाबा मंदिर मंझला खंड ले जाया गया, जहां उनके तीर्थ पुरोहित ने विधिवत जलसंकल्प कराकर अरघा के माध्यम से बाबा पर जलार्पण कराया. इसके बाद बेबी देवी माता पार्वती मंदिर में जाकर पूजा की. मौके पर उन्होंने कहा कि मैं मंत्री बन कर शपथ लेने के बाद यहां पहुंची हूं. बाबा से पूरे झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. कहा कि चुनाव जीतने के बाद दोबारा बाबा के चौखट पर आशीर्वाद लेने आउंगी. उनके साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता भी देवघर पहुंचे थे. सभी की शीघ्रदर्शन के माध्यम से बाबा की पूजा अर्चना कराई गई.

कहा – मेरे पति जगरनाथ महतो हर साल कांवर लेकर आते थे

बाबा मंदिर में पूजा के बाद मंत्री बेबी देवी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा सेवा शिविर में जाकर कांवरियों के बीच में फल, शरबत आदि का वितरण किया. यहां उन्होंने कहा कि कांवरियों का सेवा करना बाबा बैजनाथ का सेवा करने के बराबर है. हमारे पति स्वर्गीय जगरथ महतो हर साल कांवर लेकर आते थे. उसी परंपरा को, उसके बताए हुए मार्ग को व उनके किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करूंगी. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश शाह, जय नारायण मिश्रा, नीलम देवी, प्रदीप कुमार चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690470&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : आर मित्रा मैदान में मीडिया सेंटर का डीसी ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही