Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : जिले के बालू घाटों पर छापेमारी, 7 दर्जन वाहन जब्त

Deoghar : जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बालू के अवैध परिवहन और उठाव के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 29 अप्रैल की अहले सुबह जिला खनन पदाधिकारी और पुलिस ने जिले के बालू घाटों पर छापेमारी कर 7 दर्जन वाहनों को जब्त किया गया. हालांकि इन वाहनों पर बालू के अलावा गिट्टी और लकड़ी भी लदा था. दूसरी ओर छापेमारी में करीब 5 दर्जन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया, जिसपर अवैध कोयला लदा था. जब्त वाहनों में ट्रैक्टर व ट्रक भी शामिल है. जिला खनन विभाग और पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. उल्लेखनीय है कि जिले में बालू माफियाओं का हौसला बुलंद है. स्थिति ये है कि माफिया पुलिस जवानों पर हमला कर देते हैं. हाल ही में बालू माफियाओं ने जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका स्थित बालू घाट पर पुलिस चौकीदार सिंधेश्वर तुरी की गोली मारकर हत्या की थी. पुलिस तफ्तीश में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622236&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर: लॉटरी के माध्यम से लाभुकों के बीच फ्लैटों का आवंटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही