Search

 
 
 

देवघऱ : रात में सो रही 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

 
Deoghar : देवघर जिले के सारठ थाना अंतर्गत असहना-नावाडीह गांव में 5 जून की देर रात एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची सारठ मैन चौक पर अपने फुआ के घर शादी में आई थी. रात में करीब 12 बजे शादी की रस्म की जा रही थी. इसी बीच घर में काम करने वाला एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने हैवानियत की. घटना के वक्त बच्ची दो हमउम्र बच्चियों के साथ सो रही थी. तभी मौका देखकर वह दरिंदा चुपके से कमरे में दाखिल हुआ और बच्ची के साथ जबरदस्ती करने लगा. बच्ची के विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गया. इसी बीच शोरगुल सुनकर बगल में सो रही बच्चियों की भी नींद खुल गई. दोनों बच्चियों ने आरोपी को घर से निकलते देख लिया. इसी बीच वहां घर के लोग भी इकट्ठे हो गए. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर बुरी तरह पिटाई के बाद स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच कराने में जुटी है. इस घटना के दो दिन पूर्व सारवां थाना क्षेत्र में भी एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657746&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : एक दिन बाद जहां से निकलनी थी बारात वहां से निकली दूल्हे की अर्थी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही