Search

 
 
 

देवघर : रौनियार वैश्य महिला समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-गीत की प्रस्तुति से बांधा समां

Deoghar : देवघर के कास्टर टाउन स्थित रौनियार वैश्य सेवा सदन में रौनियार महिला समिति ने 27 जुलाई को हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन किया. समाज की महिलाएं हरे परिधान में समारोह में शामिल हुईं. मुख्य अतिथि प्रो. प्रतिभा गुप्ता, समिति की अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता, सचिव कंचन मूर्ति साह  व कोषाध्यक्ष निर्मला साह ने किया. उपस्थित महिला सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष व सचिव ने सुहाग की निशानी लाल चूड़ी पहना कर किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी सहेलियों के साथ सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया. शिव पार्वती से जुड़े भजनों की भी प्रस्तुति दी. सचिव कंचन मूर्ति ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से समाज-संगठन की मजबूती के साथ सांस्कृतिक परम्पराएं जीवंत होती हैं. अल्पाहार के बाद उत्सव का समापन हुआ. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-give-information-to-those-who-spread-rumors-on-muharram-sdpo/#google_vignette">साहिबगंज

: मुहर्रम परअफवाह फैलाने वालों की तुरंद दें सूचना- एसडीपीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही