Search

 
 
 

देवघर : स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक ने अटल मोहल्ला क्लीनिक का किया औचक निरीक्षण

 
Deoghar : स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र नाथ झा ने रविवार को देवघर शहरी क्षेत्र में संचालित अटल मोहल्ला क्लीनिक चांदपुर और रोहिणी का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सर्वप्रथम अटल मोहल्ला क्लीनिक रोहिणी का निरीक्षण किया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजीत कुमार, डॉ. पीके झा एवं अन्य पारा मेडिकल कर्मी उपस्थित पाए गए. इस दौरान स्टोर, लैब, दवा वितरण काउंटर का भी उन्होंने निरीक्षण किया. साथ ही अटल मोहल्ला क्लीनिक में उपस्थित आयुष चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के बारे में बताएं, ताकि इसका लाभ आम जनता को मिल सके. इसके बाद अटल मोहल्ला क्लीनिक चांदपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिया रंजन, डॉ. रंजन कुमार एवं अन्य पारा मेडिकल और सपोर्ट स्टाफ उपस्थित पाए गए. यहां अधिकारियों ने आरडीडी द्वारा सभी रिकॉर्ड को पूर्ण रूप से अपडेट करने तथा साफ-सफाई को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण में जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी क्षेत्रीय उपनिदेशक के साथ उपस्थित रहें. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-may-be-rain-with-thunderstorms-in-these-districts-including-ranchi-latehar-in-the-next-three-hours/">Weather

Alert: अगले तीन घंटे में रांची, लातेहार समेत इन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही