Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : मृतक के परिजनों ने शव के साथ सड़क पर किया प्रदर्शन, यातायात बाधित

Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन गांव में 10 फरवरी को एक युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम संतोष कुमार यादव है. युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और गांव वालों ने शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण देवघर-चाकई सड़क मार्ग घंटों जाम रही. जाम के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. पुलिस को समझाने के बाद परिजन सड़क पर से हटे. उसके बाद यातायात सामान्य हुई. मृतक टेंपो चालक था. परिजनों का आरोप है कि मृतक को सामान लोड करने कि लिए खोरीपानन गांव 9 फरवरी की शाम बुलाया गया. बुलावा आने पर वह टेंपो लेकर सामान लोड करने गया. रातभर वह घर नहीं लौटा. परिजन उसे रात भर तलाशते रहे. 10 फरवरी को सनाबुल मियां नामक व्यक्ति ने परिजनों को खबर दी कि टेंपो में उसका शव पड़ा है. परिजन घटनास्थल पर गए तो टेंपो में ही शव को देखा. परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है. परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित बाबाधाम थाना में सनाबुल मियां को नामज़द आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज कराई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=549713&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : रंगदारी नहीं देने पर भतीजा ने चाचा पर चलाई गोली, घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही