Search

 
 
 

देवघर : रिटायर आर्मी जवान पहुंचा गांव, हुआ जोरदार स्वागत

 
Deoghar : देवघर जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया गांव निवासी विकास कुमार तिवारी आर्मी से सेवानिवृत हो गए हैं. रिटायर होने के बाद बुधवार को गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. ट्रेन से मदनकट्टा स्टेशन पर उतरते ही काला झरिया, पहरदहा समेत आसपास के दर्जनों ग्रामीणों ने विकास कुमार तिवारी को पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद डीजे व आतिशबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों का भ्रमण कराया गया. साथ ही ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी.  विकास ने भटिंडा में अपना पहला योगदान दिया था. इसके बाद उन्होेंने असम से वे सेवानिवृत हुए. मौके राधेश्याम तिवारी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-road-show-in-visakhapatnam-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-rs-1-85-lakh-crore/">पीएम

मोदी का विशाखापत्तनम में रोड शो, 1.85 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही