Search

 
 
 

देवघर : लोकतंत्र की मजबूती को राजद करेगा संघर्ष - संजय भारद्वाज

 
मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मनाया राजद का 27वां स्थापना दिवस
Deoghar : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने 5 जुलाई बुधवार को मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पार्टी का 27वां स्थापना दिवस मनाया. मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश सचिव-सह-पूर्व प्रत्याशी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र संजय भारद्वाज ने केक काटा और गरीबों में मिठाई बांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. भारद्वाज ने कहा कि 1990 से वे लालू यादव के साथ मिलकर गरीबों, शोषितों, अकलियतों और आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं. आज जब कुछ ताकतें सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्षता को दरकिनार कर देश को खंडित करना चाहते हैं. ऐसी स्थिति में राजद के संघर्ष की अहमियत और बढ़ गई है. कहा कि हमें एक होकर देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बचाने के लिए इन ताकतों को मुंहतोड़ ज़बाब देना होगा. राजद कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ इस संघर्ष को तैयार हैं. कार्यक्रम का आयोजन रेलवे कैंपस किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे कुली और गरीब कर्मचारियों के हक में कई कार्य किए। घाटे में चल रही भारतीय रेलवे को मुनाफे में लाया. इसलिए सांकेतिक रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया है. इस अवसर पर मधुपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव, मारगोमुंडा प्रखण्ड राजद अध्यक्ष सऊद अंसारी, वरिष्ठ राजद नेता शिव कुमार मिश्रा और प्रदीप यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688288&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : सावन के पहले दिन देवघर व बासुकीनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही