Search

देवघर : गृहस्वामी को बंधक बनाकर घर में लाखों की डकैती

Deoghar : देवघर (Deoghar)- जसीडीह थाना क्षेत्र के भलसुघीया गांव में हथियार लैस डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों रुपये संपत्ति की डकैती की. घटना 24 मई देर रात की है. डकैत 10 से 12 की संख्या में थे. गृह स्वामी का नाम रामदेव यादव है. उनका घर में ही दुकान है. वे अपने घर के बाहर सो रहे थे. अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. रात 12 बजे के करीब डकैत वहां पहुंचे. रामदेव यादव को डकैतों ने बंधक बना लिया. डकैतों ने घर में सोए उनके बेटे दिनेश्वर यादव और पत्नी को कमरे से बाहर निकाला. दोनों को गोली मारने की धमकी दी. ड डकैत घर में रखे एक लैपटॉप, दो मोबाइल, चांदी की चेन, बारह हजार रुपये नगद, एक एटीएम कार्ड, दो टीन सरसो तेल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 20 बोतल कोल्ड ड्रिंक, एक डिजिटल तराजू लूट कर फरार हो गए. भुक्तभोगी गृहस्वामी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की लिखित शिकायत जसीडीह थाना में की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317321&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : डॉक्टरों से मारपीट मामले में आईएमए ने एसपी से वार्ता की, हड़ताल स्थगित [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//