Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : गरीब परिवारों को प्रतिमाह 7500 रु. बेरोजगारी भत्ता दे सरकार- माले

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर (Deoghar)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320868&action=edit">(Deoghar)

जिला भाकपा माले ने 31 मई को जुलूस निकाल कर बढ़ती महंगाई का विरोध कि‍या. जुलूस पुराना सदर अस्पताल से निकल कर वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए टावर चौक के पास सभा में तब्‍दील हो गया. माले नेताओं ने कहा कि खाने-पीने की चीजों समेत अन्‍य वस्‍तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता परेशान है. गरीबों को रोटी का जुगाड़ मुश्किल हो गया है. केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही हैं. उन्‍होंने सरकर से खाद्य वस्‍तुओं समेत पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि‍ के दाम में कमी लाने की मांग की. साथ ही जनवितरण प्रणाली व्यवस्था को दुरुस्त करने, गरीबों को पीडीएस दुकानों से गेहूं देने, आवश्यक वस्‍तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने, होल्डिंग टैक्स वापस लेने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर अविलंब बहाली शुरू करने, सभी गरीब परिवारों को प्रतिमाह 7500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की. सभा की अध्‍यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव जयदेव सिंह ने की. मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल, जिला सदस्य विजय शर्मा,राजू मेहतर, शंकर पंडित, लक्ष्मण मंडल, अशोक महतो, नीलांबर मंडल, अजय कुमार सोनी, वचनदेव तांती, विनय कुमार तांती, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321473&action=edit">

देवघर :  स्टेट बैंक में हथियार के बल पर 17 लाख की लूट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही