Search

 
 
 

देवघर : श्रावणी मेले में कांवड़ियों की सुरक्षा होगी प्राथमिकता, सीमावर्ती इलाकों में होगी सघन पेट्रोलिंग

 
इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक संपन्न, वाट्सएप्प ग्रुप से 24 घंटे जुड़े रहेंगे दोनों राज्यों के अधिकारी
Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर शनिवार एक जुलाई को देवघर में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल ने की. बैठक में बिहार के बांका और जमुई जिले के अलावा देवघर और दुमका जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में भागलपुर के कमिश्नर दयानिधान पांडे और संथाल परगना के कमिश्नर लालचंद डाडेल, दुमका डीआईजी सुदर्शन भगत चारों जिलों के जिला अधिकारी एसपी समेत तमाम अधिकारियों ने बैठक में शिरकत की.

                कांवड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता

बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय पर ज़ोर दिया गया. वाहट्स एप्प ग्रुप के माध्यम से दोनों राज्यों के अंधिकारी 24×7 जुड़े रहेंगे. वाहन पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था के साथ सीमावर्ती इलाकों में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी. असमाजिक तत्वों के अलावा शराब की कालाबजारी और सप्लाई पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर मेला के दौरान छोटे व बड़े वाहनों के छत पर बैठ कर सफर करने पर पूरी तरह रोक रहेगी. तम्बाकू मुक्त (नशा मुक्त) मेला क्षेत्र बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. अपने-अपने जिलों में बेहतर व सुरक्षित विद्युत व्यवस्था के साथ आपातकालीन टीम को 24 घंटे मुस्तैद रखने का निर्णय लिया गया.

                  बैठक में मौजूद पदाधिकारी

बैठक में भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दयानिधान पांडे, डीआईजी संथाल परगना सुदर्शन मंडल, डीसी देवघर मंजूनाथ भजंत्री, डीएम भागलपुर सुब्रत कुमार सेन, डीएम बांका अंशुल कुमार व डीसी दुमका रवि शंकर शुक्ला, एसपी भागलपुर बाबुराम, एसपी बांका डॉ.सत्य प्रकाश, एसपी दुमका अम्बर लकड़ा, एसपी देवघर सुभाष चन्द्र जाट, एसपी गोड्डा नाथु सिंह मीणा, डीडीसी गोड्डा, डीडीसी देवघर, एसडीओ देवघर व बांका, प्रशिक्षु आईएएस, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, डीआरडीए निदेशक परमेश्वर मुण्डा, डीटीओ, डीपीआरओ रवि कुमार, एसडीपीओ, देवघर, डीएसपी जमुई व संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, डीसी सेल के प्रतिनियुक्त अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के विभिन्न अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-deputation-of-18-policemen-of-bds-team-regarding-shravani-fair/">यह

भी पढ़ें : देवघर श्रावणी मेला : सुरक्षा व्यवस्था के लिए BDS टीम के 18 पुलिसकर्मी प्रतिनियुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही