Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहणी पतारडीह बालू घाट पर शुक्रवार की सुबह निरीक्षण के लिए पहुंचे जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार पर जानलेवा हमला किया गया. जानकारी के अनुसार सुबह 6 बज़े खनन पदाधिकारी निरीक्षण के लिए बालू घाट पर पहुंचे थे. इसी दौरान बाइक पर पहुंचे अज्ञात लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दिया. उनपर जानलेवा हमला भी किया गया. हमले में राजेश कुमार बाल-बाल बचे. खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जसीडीह थाना क्षेत्र के जोगडीहा लालपुर के समीप अवैध तरीके से बालू परिचालन होने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद शुक्रवार सुबह छापेमारी के लिए बालू घाट पर पहुंचे तो वहां से 3 बालू लोड ट्रैक्टर पार हो रहा था. जैसे हीस ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर मालिकों ने उनके साथ मारपीट की और ट्रैक्टर को जबरदस्ती भगाकर ले जाने लगे. इतना ही नहीं उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी भी दी गई. राजेश कुमार ने घटना की सूचना जसीडीह थाना को दी है. पुलिस ने मामले की छानबी शुरू कर दी है. यह">https://lagatar.in/deoghar-bushes-caught-fire-from-jio-fiber-wire-near-bhurbhura-mor/">यह

भी पढ़ें : देवघर : भुरभुरा मोड़ के पास जिओ फाइबर की तार से झाड़ियों में लगी आग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही