Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : स्कॉर्पियो दुर्घटना मामला- दोनों घायलों की हालत नाजुक

Advertisement
Advertisement
Deoghar : मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के जंगल में शुक्रवार 15 अप्रैल को स्कॉर्पियो दुर्घटना में दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर की नजर दोनों पर लगातार बनी हुई है. घायलों के नाम स्कॉर्पियो चालक विक्की कुमार दास (32) और दर्पण कुमार (9) है. 15 अप्रैल को बीआर 39 बीए 1365 नंबर की स्कॉर्पियो साहिबगंज के जिरुवा बाड़ी से देवघर के लिए चली थी. स्कॉर्पियो में चालक समेत कुल 6 लोग सवार थे. स्कॉर्पियो सवार सभी लोग बाबा मंदिर पूजा करने आ रहे थे. जमुनिया गांव में जंगल से गुजरते वक्त स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई. भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए. दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. हादसा के वक्त स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज थी. मृतकों के नाम सपना दास (30), मोहित कुमार (12), उपेंद्र और राजा है. सपना दास व मोहित घायल स्कॉर्पियो चालक विक्की कुमार दास की पत्नी और बेटा है. दुर्घटना में स्कॉर्पियो की परखच्चे उड़ गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=288947&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : त्रिकूट पर फंसे दर्जनों लोगों को कंधे पर लाद हॉस्पिटल ले गए पन्नालाल, बने रियल हीरो [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही